सिवान: एंबुलेंस चालक को किया गया गार्ड रूम में शिफ्ट, निरीक्षण के दौरान सीएस ने दिया आदेश

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सदर अस्पताल में सोमवार को सिविल सर्जन डा एके भट्ट ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गार्ड रूम का निरीक्षण संपूर्ण रूप से किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया की गार्ड रूम में एंबुलेंस चालक को शिफ्ट किया जाए. क्योंकि अस्पताल में एंबुलेस चालक को रहना अति आवश्यक हैं. मरीज को समय रहते सही जगह पर पहुंचाना एंबुलेंस चालक का काम है.ऐसे में मरीज को इधर उधर भटकना पड़ता था. अस्पताल में रहने का व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक इधर उधर निकल जाते थे जिस कारण मरीज व परिजन को परेशानी झेलनी पड़ती थी.कई बार इमरजेंसी केश में मरीज को समय रहते इलाज नहीं होने पर मौत हो जाती है.इसलिए अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस चालक को रखना आवश्यक है.हालांकि उसी कमरे के बगल में दो अन्य कमरे हैं. जिसमें गार्ड को शिफ्ट किया गया है.साथ ही जेनरेटर चलाने वाले को भी इधर ही शिफ्ट किया जायेगा.जिससे सभी को आसानी हो जाएगी।

पहले रहते थे सिर्फ गार्ड

जानकारी के अनुसार इधर शुरू से ही गार्ड रूम बनाया गया था. सदर अस्पताल में हल्ला हंगामा या प्रतिदिन सुरक्षा की जिमीवारी इन्ही के कंधो पर होता है. इस कारण इमरजेंसी वार्ड से कुछ दूरी पर इन्हे शिफ्ट किया था.बिल्डिंग भी पुरानी हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार कमरे में लगे पंखे को ज्यादा समय तक नहीं उपयोग करना है.जो लोग जिस कमरे में रहेंगे, उसे बिजली का बिल खुद भुगतान करना होगा. ऐसे में गार्ड या चालक को परेशानी बढ़ सकती है.निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक एसरारुल हक सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026