हसनपुरा: बच्चों को सड़ा अंडा देने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नपं हसनपुरा के छोटका टड़ीला गांव स्थित नवसृजित प्रावि में बीते दिनों बच्चों को एमडीएम परोसने के दौरान अंडा में कीड़ा मिलने के बाद हसनपुरा नियोजन इकाई ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 1026 के आलोक में दिनांक 30 मई 2023 के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका जयंती कुमारी को अविलंब निलंबित करने का आदेश दिया गया था।

जारी आदेश में बताया गया है कि उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जयंती कुमारी द्वारा जानबूझकर बच्चों को सड़ा अंडा दिया गया इससे मध्याह्न भोजन योजना के भोजन की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। जहां ( नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक करवाई एवं सेवाशर्त ) नियमावली 2020 के नियम 18 के आलोक में नियोजन समिति नगर पंचायत हसनपुरा के अनुमोदन की प्रत्याशा में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं निलंबन अवधि में जयंती कुमारी को नियमानुसार मूल वेतन का 50 प्रतिशत राशि जीवन निर्वाह भत्ता के रूप में दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026