जामो: हत्या मामले में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार निवासी अमीचंद प्रसाद के पुत्र सुग्रीम प्रसाद का पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी इंदु देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। इस मामले में मृतक की पत्नी इंदु देवी के आवेदन पर सीएसपी संचालक बबलू प्रसाद प्रसाद, जनार्दन प्रसाद समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस एक आरोपित प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि जामो बाजार निवासी बबलू प्रसाद एवं सुग्रीम प्रसाद के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। वहीं सुग्रीम प्रसाद सोमवार की सुबह टहल रहे थे तभी पड़ोसियों ने लोहे के राड समेत अन्य हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। सुग्रीम प्रसाद द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होते तब तक सभी हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण घायल को इलाज के लिए गोरेयाकोठी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में सुग्रीम प्रसाद की मौत हो गई। स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे। इस घटना से आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने थाना के समीप शव रख सड़क जाम कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पोलस्त कुमार, इंस्पेक्टर रामबिहारी राय, थानाध्यक्ष राजू कुमार समेत काफी संख्या में पुलिस पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी इंदु देवी के आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024