परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां सीओ प्रभात कुमार व सीआई ओंकारनाथ को अन्यत्र तबादला होने पर गाजे बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान सीओ श्री कुमार को फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र व उपहार देकर विदाई दी गयी। प्रभारी बीडीओ राकेश चौबे, सीओ स्नेहा गुप्ता, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, मनरेगा पीओ अरविंद दास आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सीओ साहेब का कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा। एक अभिभावक तुल्य सभी से व्यवहार करते थे।

सभी स्टॉफ इनसे बहुत कुछ सीखा है। सीओ स्नेहा गुप्ता ने कहा कि मेरी पहली ज्वाइन थी। सर ने बहुत कुछ सिखाया। जिससे सर का हमेशा अभारी रहूंगी। वहीं सीओ श्री कुमार ने कहा कि यहां कार्य करने में सभी लोगों का सहयोग मिला। पता नहीं चला कि तीन साल कब कट गया। वहीं उन्होंने जाते वक्त नम आंखों से सबका अभिवादन किया। मौके पर बीसीओ मिथलेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद,आइटी मैनेजर विजय कुमार, राकेश चौबे, विजय कुमार, सेतू कुमार, रवि गुप्ता, राजद जिला सचिव शारिक इमाम, मुखिया प्रभुनाथ यादव, नजरे इमाम,सोहेल खां सहित अन्य सैकडों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026