सिवान में सावन की पहली सोमवारी, जुटेंगे लाखों शिवभक्त

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सावन की पहली सोमवारी जलाभिषेक करने के लिए शहर के महादेवा, सिसवन के मेहंदार, गुठनी के सोहागरा, जीरादेई के अकोल्ही अनंतधाम समेत अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों द्वारा सोमवार को अल सुबह से जलाभिषेक किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं मेहंदार में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार की देर शाम तक हजारों शिवभक्त यंहा पहुंच चुके थे। ये शिवभक्त मध्य रात्रि से जलाभिषेक करना शुरू करेंगे। श्रद्धालुओं के जलाभिषेक व मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ दर्जन मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसडीओ सीवान सदर रामबाबू बैठा मेंहदार मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे है। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व एसपी शैलेश कुमार सिन्हा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।यह मेला 31 अगस्त तक चलेगा। ऐतिहासिक महत्व वाले इस शिव मंदिर में पवित्र सावन महिने में जिले और जिले के बाहर से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन जलाभिषेक के लिए आते हैं। शिवभक्तों के ठहरने, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।मेले की निगरानी के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए हैं।

अद्भुत होता है महादेव का श्रृंगार

महेंद्रनाथ धाम में श्रावण मास मेला में एक विशेष आकर्षण सांय कालीन श्रृंगार और महादेव की महाआरती भी है। जिसमे भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटती है। यह महाआरती वर्ष 2013 से शिवलोकवासी महंथ देवशंकर गिरि के कार्यकाल में आरम्भ हुआ। सांयकालीन पूजन महादेव का स्नान अभिषेक श्रृंगार राजभोग सुमधुर कंठ से मंत्रोच्चार और स्तुति के साथ और फिर घंटे घड़ियालों के साथ महादेव मां पार्वती महाकाली, भगवान आशुतोष, कालभैरव, बटुक और आनंद भैरव संकट मोचन हनुमान जी, श्रीराम-जानकी-लक्ष्मण आदि के मंदिर हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024