परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा हसनपुरा में 10 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें एक पक्ष के घायल प्रमोद जायसवाल ने अपने फर्दबयान में मोतीलाल प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद समेत पांच अज्ञात पर लाठी-डंडा से मारने-पीटने करने तथा जेब से 1750 रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरे पक्ष के मोतीलाल प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर आत्मा प्रसाद, प्रमोद जायसवाल, अमृत जायसवाल, कुणाल शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा समेत आठ लोगों पर जुलूस के दौरान विघ्न उत्पन्न करने, प्रतिमा को क्षति पहुंचाने, सोने की चेन छिनते हुए जान से मार देने की धमकी देने के का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों तरफ से आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…