सिवान: राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक है अब्दुल कलाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को राष्ट्र के महानायक मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण का उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक का बताया जिन्होंने आजीवन राष्ट्र के सृजन में अपनी ऊर्जा को लगाते रहे। जीरादेई प्रखंड के तितरा गांव में शनिवार को राष्ट्र के महानायक मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण का उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल कलाम साहब का सामाजिक, राजनीतिक सुचिता के साथ-साथ विज्ञान के क्षेत्र में भी महती योगदान रहा है। इसके बाद राष्ट्रसृजन अभियान के सदस्यों ने पौधारोपण किया।

इस मौके पर ललितेश्वर कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, ई. अंकित मिश्र, अर्श कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, डा. प्रेम शर्मा, अशोक राय, दीपक कुमार सोनी, जयप्रकाश पटवा, जयप्रकाश तिवारी, सखीचंद साह, कैलाश राय आदि उपस्थित थे। वहीं बड़हरिया के योगापुर स्थित मध्य विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस समाजसेवी नवीन कुमार पटेल ने देश की सुरक्षा व विकास के लिए किए गए योगदानों की चर्चा की। मौके पर विद्यालय के रफी अहमद, प्रदीप कुमार, करीना, स्नेहा, बेबी, काजल, पिंकी, गुड़िया कुमारी समेत शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026