परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग में जान मारने की नियत से चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. घायल युवक उसरी बुजुर्ग निवासी सतीश तिवारी का 18 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार तिवारी है. घायल का इलाज जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना बीते 30 अप्रैल की देर शाम की है. घायल के पिता सतीश तिवारी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि पांच दिन पूर्व गुलाम रसूल पिता नसरीद्दीन शा, राकेश मांझी पिता गौतम मांझी तथा मिथलेश मांझी पिता स्व. राम बालक मांझी सभी उसरी बुजुर्ग के निवासी है. मुझे गाली गलौज देते हुए मारपीट करते हुए मेरा मोबाइल छीन लिया था.
तभी बीते 30 अप्रैल को मेरा पुत्र आदर्श कुमार उन लोगों ने पूछताछ करते हुए बोला कि हमारे पापा का मोबाइल दो. इतने पर गुलाम रसूल ने गाली-गलौज देते हुए जान मारने की नियत से अपने पॉकेट से चाकू निकाल कर प्रहार कर दिया. जिससे मेरे लड़का के बायां हाथ के केहूनी पर चाकू लग गया. हो हल्ला के बाद जब मैं अपने लड़के को मार खाने से बचाने गया तो जान से मारने का धमकी देने लगा. इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…