हसनपुरा: बिजली के करंट से मजदूर की मौत, परिजनों में शोक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के रामपुर में सोमवार की सुबह नवनिर्मित मकान के छत पर पाइप के पानी से दीवाल गीला करने के दौरान बिजली के करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृत मजदूर सिसवन थाने के उबधी बखरी निवासी राजवंशी महतो का 32 वर्ष का पुत्र बबलू महतो है. जो कि रामपुर स्थित नवनिर्मित मकान में दैनिक मजदूरी कर रहा था. घटना सुबह 9 बजे की बतायी जा रही है. मृतक छत पर पानी डाल रहा था. तभी बगल से गुजर रहे नंगे बिजली के तार की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के दौरान मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी. वहीं सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. उसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था. उनके तीन पुत्री हैं. घटना के बाद पत्नी सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026