हसनपुरा: एफएसएल व टेक्निकल सेल से की डकैती घटना की जांच

  • एमएच नगर थाने में अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • घटना के दूसरे दिन भी दहशत के साये में रहे गृहस्वामी

परवेज़ अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना के सिसवां खुर्द  मठिया निवासी व गृहस्वामी कृष्णा गिरि ने डकैती मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी  दर्ज करायी है.कहा है कि बिते शनिवार की रात पूरा परिवार के साथ खाना खाकर सो रहा था. मैं छत के उपर कमरे में सो रहा था. तभी 10:45 बजे मुझे कुछ आवाजें सुनाई दी. मैने आंगन में झांका तो देखा कि कुछ अज्ञात लोग मेरे नीचे वाले आंगन में है. उनके पास हथियार था. वे सभी नीचे वाले कमरे में लूटपाट कर रहे थे.जैसे ही मैं नीचे पहुंचा, उनमें से दो अपराधियों ने मुझे पकड़ लिया. अपराधियों की संख्या 10 से 15 थी. सभी का उम्र 30 से 35 साल थी. एक डकैत बुजुर्ग था. उनमें में कुछ हमारे परिवार के महिलाओं के साथ मारपीट व गाली गलौज दे रहे थे. फिर डकैतों ने मुझे घर के बाहर लेकर चले गये.हमारे साथ मारपीट किया. तभी सड़क की तरफ भागकर गांव में हल्ला किया.

कुछ देर के बाद गांव वाले के जुटने के बाद लूटपाट करने के बाद गांव वालों को धमकी देते हुये सभी अपराधी पूरब दिशा में खेत की तरफ भाग गये. जब में वापस घर आया तो देखा कि गोदरेज, बक्सा तोड़कर तीन लाख का जेवर व 50 हजार का नगद सहित अन्य सामान डकैत लूट कर ले गये. मेरी पतोह शैल देवी और मेरी पत्नी प्रभावती देवी को मारपीट के दौरान चोट आयी है.वहीं घटना के दूसरे दिन एफएसएल टीम पटना के बृजबिहारी सिंह व दिनेश कुमार सिंह ने व टेक्निकल सेल के उपेंद्र कुमार सिंह ने जांच की. एफएसएल टीम के दिनेश कुमार सिंह ने  कहा कि कुछ फिगर प्रिंट प्राप्त हुआ है. जिसकी जांच की जायेगी. वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026