बसंतपुर क्षेत्र के मिडिल स्कूलों में ग्यारह माह बाद लौटी रौनक

  • मिडिल स्कूल बसंतपुर में पहुंचे महज 54 बच्चे
  • विद्यालय प्रबंधन ने गुलाब देकर बच्चों का किया स्वागत

परवेज़ अख्तर/सिवान: दो गज दूरी मास्क है जरूरी मानक को पूरा कर सोमवार से छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कर दी गई है. तकरीबन ग्यारह माह कोरोना के संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन के बाद सोमवार से बसंतपुर प्रखंड के मध्य विद्यालयों में बच्चों के कदमताल की आहट सुनाई दी. सोमवार की सुबह संचालन की अनुमति के दायरे में आने वाले मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में वर्ग 6 से 8 की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विद्यायल पहुंचे. विद्यालय पहुंचे महज 54 छात्र-छात्राओं को चेतना-सत्र में प्रधानाध्यापक वशिष्ठ प्रसाद ने सोशल डिस्टेंसिंग का अक्षरशः पालन कराते हुए कतारबद्ध किया.

उसके बाद बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन मसलन दो गज दूरी मास्क है जरूरी व अन्य उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही विद्यायल पहुंचे छात्र-छात्राओं का अभिवादन प्रधानाध्यापक ने गुलाब का फूल देकर किया. इधर ग्यारह माह बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों में भी गजब का उत्साह दिखा. साथ ही विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा समुचित सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी. विद्यालय प्रबंधन व पूरी टीम विद्यालय के खुलने से खुश है व मानकों का अक्षरशः पालन करते हुए पठन-पाठन संचालित किया जा रहा है. मौके पर शिक्षक सियाराम प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, अमित चंचल आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026