हसनपुरा: सालाना उर्स पर दूसरे दिन हुआ जलसा और चादरपोशी

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत हसनपुरा स्थित मखदूम सैय्यद हसन रहमतुल्लाह अलैह का सलाना उर्स के दूसरे दिन शनिवार की रात जलसा और चादरपोशी की गयी. जिसमें मौलाना नसबुल-एन चतुर्वेदी, नाकीबे अहले सुनत मोहम्मद असलम, दिलकश सीवानी, सैयद कलीम अहमद, ख़ातिबो ईमाम हाफ़िज़ वज़ीरे आज़म, हाफिज इमरान, जमजम सीवानी द्वारा एक से एक नात व कलाम पेश किया गया. इसके पहले कुरान खानी भी करवाया गया. शाम होते ही अक़ीदतमंद लोगों ने मखदूम सैय्यद हसन रहमतुल्लाह की मजार पर चादरपोशी की.

लाइटिंग और साज सजावट से मजार जगमग हो रहा था. इस उर्स में क्षेत्र सहित सीवान, गोपालगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर, यूपी के देवरिया, बालिया, मऊ, आजमगढ़ सहित पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों से अकीदतमंद शामिल होकर चिराग रौशन कर मन्नतें मांगी. इस अवसर पर नौशाद खान, मेराज ख़ादिम, छोटे शाह, कादिर, सोनू खान, मिर्जा निरैन खान, लड्डू खान सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026