सिवान: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभिवादन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श

प्रदेश उपाध्यक्ष ने 4 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सीवान की जिलास्तरीय बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रधानमंत्री के आठ साल बेमिसाल कार्यकाल समाप्त करने के उपरांत उनके उपलक्ष्य में “सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” अभिवादन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह बिटटू सिंह व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने 4 जून को जिला मुख्यालय में आयोित कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा पर चर्चा की. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को किसान मोर्चा द्वारा आयोजित करना है. इसमें मुख्य रूप से 31 मई को प्रधानमंत्री द्वारा गरीब शोषित वंचित को सम्मान देने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री खाते में डालेंगे.

तीन जून को महापुरुषों के स्थल पर सफाई अभियान चलेगा. 4 जून को जिला स्तरीय संकल्प सभा शहीद स्मारक पर आयोजित किया जायेगा. फिर प्रधानमंत्री धन्यवाद सभा पदयात्रा निकाली जायेगी. प्रधानमंत्री आभार सभा संकल्प सभा के बाद किसानों के हाथों में किसान कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती तख्तियां के साथ पदयात्रा निकलेगी. जिसका नाम प्रधानमंत्री धन्यवाद पदयात्रा होगा. फिर 14 जून तक प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा 500 किसान लाभार्थियों को के साथ सभा आयोजित करनी है. यही नहीं जिला केंद्र पर 2000 किसान लाभार्थियों के साथ सभा करनी है. मंडल के पदाधिकारी 500 किसानों की चौपाल आयोजित करेंगे. यही नहीं जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 14 जून तक लगातार सभी कार्यक्रमों को करेंगे. मौके पर जिला प्रवक्ता कुंदन सिंह सहित अन्य मोर्चा के सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026