परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट में रविवार को सात दिवसीय शिव शक्ति प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को ले हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ यज्ञाध्यक्ष रामनारायण दास महारज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए गायघाट स्थित वाण गंगा नदी पहुंच जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
इस दौरान भक्ति गीत एवं हर-हर महादेव, जय शिव, जय भोले के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसमें कुछ श्रद्धालु नरहन व दरौली सरयू नदी से भी जलभरी कर जल लाया। इसके बाद आचार्य राजू कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ शुभारंभ कराया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…