परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खुर्द के इनरदेव दास मठिया के समीप शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ को ले सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। महायज्ञ का नेतृत्व माई राम के मठिया के मठाधीश सुरेश दास महाराज द्वारा किया जा रहा है।
कलशयात्रा में लगभग इक्कीस सौ महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। खुदीदास घाट पर जलभरी के बाद यात्रा पुनः शिव मंदिर पहुंची। यजमान जितेंद्र यादव व उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी थी। आचार्य विजय पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दो दिवसीय अष्टयाम व संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। मौके पर नोमान अहमद उर्फ कक्कू, लक्ष्मीकांत पाठक, रविन्द्र कुमार कुशवाहा, प्रकाश कुमार गुप्ता, मुन्ना शर्मा, मनोज गुप्ता, रामाजी प्रसाद,अरविंद यादव, अशोक कुमार थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…