सिवान: पूर्ण शराबबंदी के बाद भी जिले में धड़ल्ले से पहुंच रही है खेप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की खेप धड़ल्ले से पहुंच रही है। कारोबारियों को न तो पुलिस का भय है और न ही कानून का। लिहाजा जिले में प्रतिदिन शराब का कारोबार किया जा रहा है। मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार को भी शराब मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अमलोरी निवासी राजू कुमार व रंजन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर दोनों को थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को दोनों के पास से 18 बोतल शराब मिला है। जिसके बाद शराब जब्त करते हुए गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को थाने लाया गया। पुलिस दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

बीते एक सप्ताह में 16 लोगों की हुई है गिरफ्तारी

मिले एक आंकड़े के अनुसार बीते एक सप्ताह में मुफस्सिल पुलिस ने शराब मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को थाना क्षेत्र के किसी न किसी सड़क व गांव से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से कुल 157 लीटर शराब भी बरामद किया गया है। जबकि शराब ढ़ोने में प्रयुक्त पांच बाइक भी जब्त की गयी हैं।

दूसरे राज्यों से जिले में लायी जाती है शराब

पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बरामद की गयी शराब दूसरे राज्यों में निर्मित है। सभी बोतलों पर निर्माण करने वाले राज्य का नाम अंकित है। वहीं दूसरे तरफ दूसरे राज्य से बिहार की सीमा में शराब की खेप पहुंचने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं की जाती हैं। कई लोग विभाग के कई कर्मियों के मिले होने की भी आशंका जाहिर करते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026