हसनपुरा: शतचंडी महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

501 कन्या व महिलाएं कलश यात्रा में हुई शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के जलालपुर स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को ले मंगलवार को गाजे-बाजे, ढोल नगाड़े, घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में आस पास के 501 कुंवारी कन्या व महिलाएं शामिल हुए. कलशयात्रा काली मंदिर महायज्ञ स्थल से निकल कर सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 के रास्ते हसनपुरा चारमुहानी, थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय होते हुए, अरंडा मदरसा गौसिया, अरंडा ब्रह्म स्थान होते हुए अरंडा स्थित शिवाला घाट पहुंचा.

जहां इस शतचंडी महायज्ञ के आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थानीय पवित्र वाण गंगा से जल भरकर अरंडा, हसनपुरा ठाकुरबाड़ी मंदिर होते हुए हसनपुरा बड़ी बाजार के रास्ते होते हुए कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचा. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के भक्तिमय वातावरण में पांच दिवसीण महायज्ञ की शुभाऱभ की गयी. इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव, जय दुर्गे आदि के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था.यह महायज्ञ स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026