परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के उखई मठिया बाजार मे हमलावरों ने मजदूरी मांगने पर पिता एवं उसके दो पुत्रों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायल पिता का नाम कृपा शर्मा है जो उखई मठिया निवासी स्वर्गीय मोहन शर्मा का पुत्र है. जख्मी दो पुत्रों का नाम विकास शर्मा एवं विशाल शर्मा है. जख्मी तीनों व्यक्तियों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में जख्मी कृपा शर्मा ने बताया कि उठाई मटिया बाजार पर उसकी वेल्डिंग मशीन की दुकान है. कुछ दिनों को गांव का ही सुरेंद्र चौधरी दुकान पर काम कराने आया तथा काम कराकर पैसा नहीं दिया.
सोमवार की सुबह पुनः दुकान पर काम कराने आया तथा काम करा कर पैसा नहीं दिया. पैसा मांगने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया. कृपा शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोल रहा था तब सुरेंद्र चौधरी अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ आया तथा मारपीट कर जख्मी कर दिया. अपने पिता को छुड़ाने आए उसके दो पुत्रों को भी हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के संबंध में कृपा शर्मा ने पुलिस से लिखित शिकायत किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…