परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा स्थित मनसा पुरनी काली माई मंदिर में आयोजित नवचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 21 सौ कुंवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलशयात्रा महायज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर प्रखंड मुख्यालय, अरंडा काली स्थान होते हुए शिवाला घाट पहुंची जहां यज्ञाचार्य पंडित रवींद्र पांडेव व अन्य सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर जलभरी का रस्म अदा की गई।
इसके बाद कलश यात्रा अरंडा गोला बाजार, हसनपुरा बड़ी बाजार होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां दो दिवसीय अखंड संकीर्तन व महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलशयात्रा में यजमान बलिराम शर्मा व उनकी पत्नी थी। मौके पर ई. शैलेंद्र कुमार यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद उर्फ कक्कू, कुणाल शर्मा, प्रमोद जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…