सिवान: दहेज हत्या के चार अभियुक्त दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार शर्मा की अदालत ने बुधवार को दहेज हत्या कांड में एक ही परिवार के चार अभियुक्त को दोषी करार दिया है। अदालत ने भादवि की धारा 304 बी के अंतर्गत अभियुक्त कमलेश यादव, मुसाफिर यादव, धर्मावती देवी एवं सरिता देवी को दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अनूप कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत मामले में सजा की बिंदु पर 31 मार्च को सुनवाई कर अभियुक्तों को सजा निर्धारित करेगी।

जानकारी के मुताबिक दरौली थाना अंतर्गत चकरी गांव निवासी कमलावती देवी की पुत्री सीमा देवी का विवाह मैरवा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव के कमलेश यादव के साथ 31 मई 2017 को हुई थी, विवाहिता घर पहुंचते ही दहेज प्रताड़ना की शिकार हो गई और अंततः शादी के एक वर्ष बाद 15 सितंबर 2018 को उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका सीमा देवी की मां कमलावती देवी के बयान पर कमलेश यादव एवं उनके अन्य परिवार के सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विचारण के पश्चात अदालत ने उपरोक्त सभी चारों अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुदामा ठाकुर ने मामले में बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024