परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के उजरहा निवासी रामविलास यादव की पुत्री कविता कुमारी ने सातवां वाडो जुकू राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार व जिले के साथ गांव का नाम रोशन किया है। इस दौरान बिहार वाडो जुकू कराटे टीम के कोच मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि सातवां वाडो जुकू राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप हरियाणा के पानीपत में तीन नवंबर से पांच नवंबर तक आयोजित हुआ था।
जहां कविता ने बिहार टीम के तरफ से खेलते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ी मनसी शुरी को 4-2 से हराया है जबकि हिमाचल की खिलाड़ी सुसुम तुरी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत हासिल की है। वहीं कविता की इस उपलब्धि पर प्रबुद्ध सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…