सिसवन: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मारपीट में घायल युवक शौकत अली की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद घटना के चौथे दिन सोमवार को ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए तथा ग्यासपुर बाजार के समीप सिसवन-मांझी मुख्य पथ को जाम कर दिया। ग्रामीण बदमाशों की गिरफ्तारी तथा स्वजन के मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज, एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष तनवीर आलम, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार, चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव मौके पर पहुंचे स्वजन व ग्रामीणों को समझा- बुझाकर तथा आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटाया। सड़क जाम सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा। करीब पांच घंटे सड़क जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शौकत की मौत से गांव में शोक का माहौल :

ग्यासपुर निवासी नूर मोहम्मद का पुत्र शौकत अली की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शौकत अली नाई का काम करता था। वह तीन नवंबर को अपने सैलून की दुकान पर बैठा था तभी गांव के ही विनोद राम, प्रकाश राम एवं सुजीत कुमार सहित आधा दर्जन लोग वहां पहुंच उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उक्त लोगों लाठी-डंडे से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। स्वजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। स्वजन शौकत को लेकर गोरखपुर लेकर पहुंचे जहां रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना स्वजनों द्वारा सिसवन थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज सदर अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन रविवार की देर शाम शव लेकर गांव पहुंचे। शौकत की मौत से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार की सुबह ग्यासपुर बाजार के समीप सिसवन-मांझी पथ जाम कर दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026