परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने कहा कि एमएच नगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर का सांठ गांठ सामंती लोगों से है. डीबी डकैती मामले में निर्दोश एक महिला सहित दो लोगों को चार दिनों से हाजत में बंद करके रखे है. चालान भी नहीं कर रहे है. दलितों का टेपो भी उठा कर थाने लाए है. भाकपा माले जिला प्रशासन से इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग की है. वहीं प्रखंड सचिव श्री प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को माले का एक जांच टीम पकड़ी के डीबी गांव पहुंच कर घटना जांच की.
जिसमें रमाकांत तिवारी ने साजिश रचकर दलितों को फंसाया है. जांच में पता चला कि ए जमीनदार और सामंती है. गरीबों का शोषण करते है. बीते 28 जुलाई को दलितों के दरवाजे पर जाकर बोले थे कि हमारा सिंचाई के लिए पाइप बिछाओ, खेत में पानी चलाओ. अगर तुमलोग ये काम नहीं करोगे तो तुमलोगों को किसी केश में फंसा देगें. और षड़यंत्र के तहत फंसा दिया. जांच टीम में मुख्य रुप से दयानंद कुशवाहा,मुस्लीम अंसारी, जनार्दन यादव,संजर अली व सोबराती अंसारी आदि शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…