हसनपुरा: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। मृतका की पहचान राजा अंसारी की पत्नी शगुफ्ता उर्फ जुगनू खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पति व ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि हसनपुरा निवासी कपड़ा व्यवसायी शमसुद्दीन अंसारी के पुत्र राजा अंसारी की शादी 28 जून 2020 में सारण के रिविलगंज थाना के सिमरिया गांव निवासी अख्तर अंसारी की पुत्री शगुफ्ता उर्फ जुगनू खातून के साथ हुई थी। मृतका को दो वर्ष की बेटी सारा परवीन व 10 माह का पुत्र अदनान अंसारी है।

मृतका के पिता अख्तर अंसारी ने थाना में आवेदन देकर ससुर शमसुद्दीन अंसारी, सास शाहजहां बेगम, पति राजा अंसारी, ननद रेहाना खातून उर्फ रेशमा खातून, हसीना बेगम, आमिर सुब्हानी उर्फ छोटे को आरोपित करते हुए इनके विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि दहेज की मांग को लेकर आए दिन उनकी पुत्री के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट तथा प्रताड़ित करते थे। कई दिनों तक मेरी पुत्री को खाना तक नहीं दिया जाता था। इसकी सूचना वह मायके वालों को दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर मामले को सुलझा भी लिया था। इसके बावजूद भी आए दिन उसके पति, ननद और अन्य लोगों द्वारा मारपीट की जाती थी। मंगलवार की रात को ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए दुपट्टा से उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पड़ोसियों ने दी। जब सभी लोग पुत्री के घर पहुंचे तो उसे मृत पाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026