परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज विधानसभा के सभी पंचायतों में प्रदेश द्वारा निर्देशित पंचायत स्तरीय जदयू कार्यकारिणी की बैठक महाराजगंज विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सेतु की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जदयू पार्टी विधानसभा के सभी पंचायतों में बैठक कर पार्टी को और सशक्त बनाने पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सजग होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गोलबंदी से भाजपा घबड़ा गई है। उसको डर है कि 2024 के चुनाव में वह सत्ता से दूर हो जायेगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अयुब, अमरेंद्र कुमार पटेल, अजीत प्रसाद, कामेश्वर महतो, ओवरसियर बैठा, प्रशांत कुमार, कन्हैया सिंह पटेल, रामचंद्र साह, न्यूलाल प्रसाद, श्रीराम प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…