हसनपुरा: बदमाशों ने विदेश से आ रहे युवक को मारपीट कर मोबाइल व अन्य सामान लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएम नगर थाना के कन्हौली मोड़ के समीप सोमवार की अल सुबह विदेश से घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने मारपीट कर उसके पास से मोबाइल, रुपये समेत अन्य सामान लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने थाना में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित हसनपुरा निवासी इम्तियाज ने बताया कि वह रात्रि करीब दो बजे ट्रेन से सिवान जंक्शन पर पहुंचा। वहां कुछ देर ठहरने के बाद एक परिचित बोलेरो में सवार होकर घर के लिए चला तभी तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे तथा बोलेरो चालक से कन्हौली जाने की अपील करने लगे।

तीनों युवकों ने कहा कि कन्हौली जाना बहुत जरूरी है। चालक उनके झांसे में आकर आंदर रूट होते हुए कन्हौली मोड़ पहुंचा। तभी तीनों युवकों ने कन्हौली मोड़ के समीप हथियार का भय दिखाकर मेरे व चालक के साथ मारपीट व लूटपाट करने लगे। इस दौरान वे सभी मेरा तीन मोबाइल, कुछ नकद रुपये, पासपोर्ट समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026