परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के थाना के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान रामापाली निवासी अजय मांझी के पुत्र अंकुर कुमार तथा श्यामसुंदर तिवारी के पुत्र आलोक राज के रूप में हुई।
बताया जाता है कि दोनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। तभी थाना के समीप दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…