परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खेल मैदान में रविवार को नर्मदा बाबू मेमोरियल टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को देवरिया बनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच खेली गई। इसमें मुजफ्फरपुर की टीम पांच विकेट से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। टास जीतकर देवरिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। देवरिया की टीम निर्धारित ओवर में 65 रन बनाई।
जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के संचालक मनीष सिन्हा ने उपविजेता टीम देवरिया के कप्तान को 11 हजार नकद व उपविजेता टीम का ट्राफी देकर सम्मानित किया। कमेंट्री मुस्कान राज, सुमित वर्मा व तौहिद जया, एंपायर सुमित पटेल व सोनू राज तथा स्कोरर इशांत शर्मा व भोला थे। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…