परवेज अख्तर/सिवान: जन सुराज पदयात्रा के 141वें दिन रविवार को जीरादेई पंचायत स्थित धज्जू सिंह उच्च विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने पदयात्रियों के साथ जीरादेई से पदयात्रा के लिए निकले। जन सुराज पदयात्रा जामापुर, चंदौली गंगौली, मझवलिया पंचायत के बिकउर गांव पहुंची जहां प्रशांत किशोर ने जनसंवाद किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाइए, ताकि बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि किसी को बिहार के बच्चे की चिंता नहीं है। बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बन गया है।
यहां के युवा मजदूर बन कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। इस बात की पीड़ा किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी दल जातिपाति व धर्म में फंसा हुआ है तथा आपको ठगने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा जन सुराज का मतलब है जनता का सुंदर राज्य है। इसकी परिकल्पना तभी सार्थक होगी जब आप सही लोगों का चयन करेंगे। इस मौके पर जनसुराज जीरादेई के संस्थापक सदस्य प्रखंड उप प्रमुख अनिल सिंह, राहुल कीर्ति सिंह ,प्रशांत कुमार ,रामेश्वर सिंह, नुरुल होदा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…