परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के नगर पंचायत हसनपुरा के ठाकुरबाड़ी निवासी अंगूर सोनी के चौथे पुत्र प्रिंस हत्या मामले के चौथे दिन रविवार को किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते रविवार को हसनपुरा, अरंडा, उसरी बाजार के व्यवसायियों ने तीन घंटे तक बाजार की दुकानें बंद कर शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पीड़ित परिजन व सैकड़ों व्यवसायियों ने एमएच नगर थाना परिसर पहुंच न्याय की गुहार लगाते हुए थाना का घेराव किया। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तार करने की आवाज उठायी। कहा कि अगर हत्या में शामिल नामजद अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो एसपी से मिलेंगे।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी व्यवसायी घर लौट कर बन्द दुकानों को खोले। बता दें कि हसनपुरा निवासी अंगूर सोनी के 23 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार सोनी द्वारा एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिसमें एक नामजद सहित अन्य तीन से चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्रखंड राजद अध्यक्ष शारिक इमाम ने भी प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवाज उठायी। कहा कि इस तरह की घटना से हसनपुरा बाजार में काफी शोक है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…