सिवान: शराब कारोबार से जुड़े छह को किया गया गिरफ्तार

अभिषेक कुमार ने खेत में शराब की खेप उतारी थी

परवेज अख्तर/सिवान: होली के पहले मुफस्सिल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबार में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किए गए लोगों में थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी पटेया चौधरी का 55 वर्षीय पुत्र ललन चौधरी, राजबली यादव का 45 वर्षीय पुत्र अनिरूद्ध यादव, जगन यादव का पुत्र अभिमन्यु यादव, देवापाली निवासी श्रीनिवास चौधरी का 31 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार, स्व. मदन यादव का 28 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव व जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां निवासी वीरेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार का नाम शामिल है जबकि अभिषेक कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने सरसो के खेत से कुल 11 कार्टन यानी करीब 100 लीटर शराब बरामद की है। साथ ही शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गयी है।

देवापाली में उतारी गयी थी शराब की खेप

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवापाली गांव स्थित एक खेत में शराब की खेप उतारी गयी थी। जिसके बाद कारोबारी अपनी बाइकों से इसे जरूरत के हिसाब से ढ़ुलाई कर रहे थे। इस दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि देवापाली में शराब की खेप अभिषेक ने उतारी थी। अभिषेक पहले भी कई बार शराब मामले में जेल जा चुका है।

उत्तर प्रदेश से लायी गयी है शराब

बताया गया कि पूर्ण शराबबंदी के बाद भी होली पर्व को देखते को शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा लायी गयी थी। जब्त शराब यूपी निर्मित ही है। पुलिस ने बताया कि अधिकतर मामलों में यूपी के देवरिया जिले के भाटपार रानी, बनकटा व सुंदरपुर के रास्ते शराब लाने की बात बतायी जाती है। हालांकि रविवार को जब्त शराब किस रास्ते जिले में प्रवेश में करायी गयी है इसकी अभी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026