हसनपुरा: बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मना पोषण पखवारा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुरा परिसर पर शनिवार को पोषण पखवारा जन आंदोलन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ सीडीपीओ कुमारी उषा सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। साथ ही हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर व प्रखंड क्षेत्र में पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगों को पोषण से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। रैली के दौरान उपस्थित सेविकाओं ने सही पोषण देश में रोशन, शिशु स्वास्थ्य, किशोरी स्वास्थ, स्वच्छता, मोटे अनाज के प्रयोग आदि विषय पर जागरूक करने को लेकर नारे लगाया गया।

प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम बीते 20 मार्च से 3 अप्रैल 23 तक चलेगा। सेविकाओं ने पोषण पखवाड़ा को लेकर रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता एवं भ्रमण कार्यक्रम भी चलाकर पोषण से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। मौके पर महिला सुपरवाइजर निर्मला देवी, कुमारी पुष्पा व कुमारी नीलम सिंह, प्रधान लिपिक विश्वकर्मा प्रसाद, बीसी विवेकानंद दास, डाटा आपरेटर चट्टान सिंह के अलावे अन्य आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026