परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नबीगंज शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात्रि सार्वजनिक अष्टयाम के समापन एवं राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के गोरखपुर के लोक कलाकार मुन्ना मतलबी, लोक कोकिला अनु सिन्हा, प्रिंस भोजपुरिया मनदीप मस्ताना आदि को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान “रामजी बेड़ा पार करेंगे, तेरे दर पर आया हूं] मां झोली भर के जाऊंगा” आदि प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने परम मजबूर कर दिया। इस मौके पर आयोजन समिति एवं पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मुखिया नंदकिशोर यादव, राजद नेता प्रदीप यादव, सरपंच रवींदर यादव, पूर्व वार्ड संघ अध्यक्ष हरिकिशोर यादव, पूजा समिति के कोषाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, पुजारी अवधेश तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…