परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के लहेजी में में सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान रंग अबीर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। आपसी सौहार्द बिगाड़ने के मामले में मनरेगा पीओ अरविंद कुमार दास के फर्दबयान पर स्थानीय थाना में एक पक्ष के तीन नामजद सहित चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इसमें पुलिस ने एक आरोपित कन्हैया साह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है एक पक्ष द्वारा धार्मिक स्थल के पास आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई। जहां इसकी सूचना मिलते ही देर शाम तक लहेजी गांव में एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद व एसडीएम रामबाबू बैठा सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस लहेजी गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…