परवेज अख्तर/सिवान: उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार के योजनान्तर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शहर के राजा सिंह कालेज के विद्यार्थियों न उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इसमें विभिन्न वर्गों के 48 छात्र-छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें महाविद्यालय के छह प्रतिभागियों में से पांच का चयन कर पुरस्कृत किया गया है।
इन छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों में खुशी व्याप्त है। कालेज के प्राचार्य डा. उदय शंकर पांडेय और छात्रवृत्ति प्रभारी सह बर्सर डा. शैलेश कुमार राम के अलावा सभी शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने छात्रों के अच्छे कार्य के लिए उर्दू शिक्षक प्रो. इम्तियाज सरमद और डा. शैलेश कुमार राम को धन्यवाद दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…