परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाने की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्षेत्र के कन्हौली में गुरुवार की रात हुई डकैती मामले में एक डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डकैत इजारा निवासी स्व. रामप्रसन्न यादव का 50 वर्षीय पुत्र श्रीराम यादव है। बताया जाता है कि श्रीराम यादव से पूछताछ के दौरान इस घटना से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली है। वहीं दूसरी तरफ कन्हौली निवासी चंदन कुमार साह की पत्नी व पीड़ित कुसुम देवी ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति चंदन साह और ससुर सतनदेव साह दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। घर पर वह अपनी सास उषा देवी, अजिया सास सुशीला कुंवर, बुआ फूलमती देवी, ननद आरती कुमारी, देवर रोहित कुमार व घर के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। घटना के समय उसकी बुआ फूलमती जगी हुई थी। दरवाजे पर खड़े करीब एक दर्जन से अधिक डकैतों में से एक ने उनसे कहा कि तुमलोग शराब बेचते हो। हम पुलिस वाले हैं और घर जांच करना चाहते हैं। दोनों के बीच बातचीत के क्रम में ही एक डकैत किसी तरह छत पर चढ़ गया और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरकर घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद सभी डकैत घर मे घुस में प्रवेश कर गए। डकैत हथियारबंद थे और भय दिखाकर सूटकेस, अलमीरा, बक्सा का चाभी की मांग करने लगे। चाभी देने से इंकार किया तब मारपीट कर घायल कर दिए और करीब आठ लाख रुपये का सामान व नकदी लूट लिए।
गश्ती टीम ने एक डकैत को पकड़ा
बताया है कि डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद डकैत परिवार के सभी सदस्यों को घर में बंद कर दिए थे। डकैतों के जाने के बाद सभी ने एक साथ शोर मचाना शुरू किया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर कई ग्रामीणों ने बाइक से डकैतों का पीछा शुरू किया। वहीं दूसरी तरफ बगल के गांव सिसवां कला में ही पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक डकैत को पकड़ लिया। बाद में परिजनों ने डकैत की पहचान की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…