रघुनाथपुर में लूट की घटना के विरोध में दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन

  • साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम कर थाना के सामने किया प्रदर्शन
  • अपराधियों की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी की कर रहे थे मांग
  • एसडीओ-एसडीपीओ के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर में आभूषण दुकान ज्योति अलंकार ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना के विरोध में व्यवसायियों ने शनिवार को सड़क जाम करके थाना के समक्ष धरना दिया। घटना से नाराज बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। गली-मोहल्ले से लेकर बाजार की मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम रखा गया। इससे बाजार से होकर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाराज दुकानदार लूट की इस घटना में संलिप्त अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने व लूटे गए आभूषण को बरामद करने की मांग कर रहे थे। दुकानदार बाजार की दुकानों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ दुकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। दुकानदारों के इस धरना में राजद विधायक हरिशंकर यादव ने भी भाग लिया। विधायक ने कहा कि बाजार के सभी दुकानों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। विधायक ने लूट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार के सुरक्षा-व्यवस्था के सारे दावे फेल हो गए हैं। करीब 4 घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद सदर एसडीओ रामबाबू बैठा और एसडीपीओ जीतेन्द्र पांडेय मौके पर पहुंचे। धरना दे रहे व्यवसायियों के साथ अधिकारियों ने बैठकर बात की। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत के बाद व्यवसायियों ने सड़क जाम करते हुए दोपहर डेढ़ बजे धरना समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि अपराधियों का ट्रेस मिल गया है। दो दिनों के अंदर ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूटे गए गहनों की भी बरामदगी का आश्वासन दिया। धरना में धर्मेन्द्र चौरसिया, ज्योति अलंकार ज्वेलर्स के मालिक नर्वदेश्वर सोनी, संजय सत्यार्थी, बीजेपी के जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार यादव व कृष्णकांत पांडेय थे।

दो दिनों तक दुकानें बंद रखने का लिया फैसला

बाजार के सभी दुकानदारों ने इस घटना के विरोध में दो दिनों तक बाजार की तमात दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि इस संबंध में आखिरी फैसला रविवार की सुबह में लिया जाएगा। शहीद भगत सिंह सामाजिक संगठन के अध्यक्ष व बीजेपी के जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार यादव ने कहा कि दुकानदारों ने आपसी सहमति से शनिवार को दुकानें बंद रखने का फैसला लिया था। कहा कि पुलिस पर भरोसा करते हुए दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। दो दिनों में कोई नतीजा नहीं निकला तो फिर हम आगे कोई निर्णय लेंगे। बाजार के दुकानदार व क्रिकेटर धर्मेन्द्र चौरसिया ने कहा कि रघुनाथपुर बाजार में दिन-दहाड़े लूट की घटना होना काफी चिंताजनक बात है। हमने पुलिस-प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया है। हालांकि एसपी 24 घंटे में ही इस घटना का उद्भेन करने का आश्वासन दिए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026