परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना की पुलिस ने थाने के बड़का टड़िला गांव में बीती रात छापेमारी कर नवविवाहिता हत्यारोपी बाबुराम यादव पिता स्व. हरना यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. बीते 29 दिसंबर की रात दहेज को ले नामजद अभिययुक्तों ने नवविवाहिता खुश्बू देवी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटा दिया था.
इसी थाने के शेखपुरा निवासी अवधेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी ने अपने बहन के हत्या के मामले में मृतका के पति, ससूर, ननद व देवर सहित आठ लोगों को नामजद किया था. इस मामले में अभी भी चार लोग फरार है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अन्य अभिययुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…