महाराजगंज व्यवहार न्ययालय खुलने पर जनता की दूरी व पैसे खर्च होंगे कम: सत्यदेव सिंह

परवेज अख्तर/सिवान: 20 नए अनुमंडल स्तरीय न्यायालय के साथ महाराजगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय खोलने के सरकार के निर्णय को गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है. गुरुवार को अनुमंडल परिसर में कहा कि यह निर्णय जनहित में है. महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र की जनता की चिर परिचित मांग थी, जिसको विधि विभाग ने मंजूरी देकर पटना हाईकोर्ट के पास मुहर के लिए भेज दिया है. पटना हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कोर्ट को खोलने की पहल शुरू हो जाएगी. पूर्व विधायक ने कहा कि अनुमंडलीय कोर्ट में सब जज, मुंसिफ के अलावा अराजपत्रित अधिकारियों के पदस्थापन का काम साथ- साथ शुरू होगा.

बताते चले कि जुलाई 2018 में महाराजगंज के पूर्व विधायक हेमनारायण साह व गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने विधान सभा मे भी अनुमानल व्यवहार न्यायालय बनाने की आवाज उठाई थी. अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं का भी धरना एक माह तक लंब चला था. जनता परेशान थी. अनुमंडल का सभी कार्य बाधित था. सरकार, कोर्ट व अधिकारियों के पहल पर कोर्ट के लिए 3.5 एकड़ जमीन चिन्हित भी किया गया. जिसका निरीक्षण डिस्ट्रिक्ट जज व जिलाधिकारी द्वारा किया गया था. अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के लिए तत्कालीन एसडीओ द्वारा भी भूमि का ब्योरा जिला के माध्यम से सरकार को भेज दिया गया था.

व्यवहार न्ययालय का अपना भवन हो इसके लिए गोरेयाकोठी के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह व महाराजगंज के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने विधान सभा में प्रश्न भी उठाया था. व्यवहार न्यायालय के चलाने के लिये एक भवन में सभी व्यवस्था कर ली गयी थी. उद्घाटन का दिन भी मुकर्रर था, लेकिन कतिपय कारणों से उद्घाटन नहीं हुआ. जिसमें आज भी ताला बंद हैं, लेकिन सरकार का निर्णय आने पर सभी अटकलें दूर हो गयी हैं. हाईकोर्ट के अंतिम मुहर लगने के बाद कोर्ट का संचालन व भवन निर्माण शुरू हो जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024