सिवान के हसनपुरा में एयर फोर्स के जवान से छह हजार नगदी समेत एक लाख की लूट

  • लूट की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत
  • बाइक सवार बदमाशों ने एयर फोर्स के जवान को हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
एमएच नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हो गया है. अपराधी आए दिन अपराधिक घटना का अंजाम दे रहे है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम है.शुक्रवार को रजनपुरा गांव में कथतल स्कूल से दो सौ मीटर पहले दिन के तड़के साढ़े दस बजे सशस्त्र बाइक सवार बदमाशों ने एयर फोर्स के जवान को हथियार के बल पर छह हजार नगद सैमसंग का मोबाइल व सोने के चेन सहित तकरीबन एक लाख की संपति की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित सिसवन थाने के घुरघाट निवासी सियाराम शरण तिवारी के पुत्र मुकेश कुमार है.जो सीवान से अपने घर लौट रहे थे.तभी बादमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पीड़ित मुकेश कुमार ने एमएच नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि मैं आज दो सितम्बर को एक आवश्यक कार्य के लिए सीवान गया था.

वापस घर लौटने के क्रम में तीन अपाची बाइक से 8 से 10 की संख्या में बदमाशों ने रजनपुरा गाँव में कठतल स्कूल से पहले रजनपुरा में चलती हुई स्कूटी को बादमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया. उसके बाद एक बादमाश ने पिस्तौल तथा दूसरा बादमाश ने चाकू निकालकर मेरे गले से 10 ग्राम का सोने की सिकड़ी झपट्टा मार नोच लिया. इसके बाद मेरा सैमसंग मोबाइल तथा पर्स में रखे नगद छह हजार नगद रुपये लूट लिए.घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने जान मारने की धमकी देकर भाग निकले. घटना के बाद मैंने अपने परिजन व चैनपुर थाना प्रभारी को सूचना दिया. सूचना के बाद पुलिस 11 बजे घटनास्थल पहुंच कर मेरे मोबाइल का लोकेशन पता कर पकड़ी डीबी गांव स्थित आदर्श किराना स्टोर बता रहा था. वहां तक मेरे साथ तीन पुलिस गये. लेकिन बादमाशों ने मोबाइल को बंद कर दिया.जिससे बादमाश भागने में सफल रहे. वहीं इस मामले में एमएच नगर पुलिस ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026