सिवान: भाकपा माले जिला कमेटी की असांव में आयोजित बैठक संपन्न

  • प्रशासन पर भाजपाई दबाव के खिलाफ नई सरकार सख्त कदम उठाए-धीरेन्द्र
  • जनमुद्दे पर जन पहलकदमी तेज़ करेगी भाकपा माले

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले ज़िला कमिटी की बैठक आज असांव सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता ज़िला सचिव हंसनाथ राम ने की. बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सह ज़िला प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि बिहार में सरकार तो बदली है, लेकिन पुलिस-प्रशासन पर भाजपाई दबदबा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि लंबित जनमुद्दे के प्रति नई सरकार को संवेदनशील रवैया बनाना चाहिए. भाजपाई बुलडोज़र अगर दलित-गरीबों की बस्तियों पर चलेगा तो भाकपा माले डटकर विरोध करेगी.

विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि दलित-गरीबों के सभी बसावटों का सर्वे करके सरकार को नया वास आवास कानून बनाना चाहिए. विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि 20 लाख रोज़गार देने के वायदे को सरकार को पूरा करना चाहिए. बैठक को अन्य लोगों के अलावे युगल ठाकुर, योगेंद्र यादव, सोहिला गुप्ता, उपेंद्र गोंड, जयनाथ यादव, शीतल पासवान, लालबहादुर कुशवाहा, मंजिता कौर, सफी अहमद, विकास यादव, कुंती यादव आदि ने संबोंधित किया. बैठक से किसान महासभा, खेग्रामस के राष्ट्रीय सम्मेलन और ऐपवा के राज्य सम्मेलन को सफल बनाने की कार्ययोजना बनाई गई. नौजवानों के झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दर्जनों प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026