परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित संसाधन कार्यालय में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ राजकुमारी की देखरेख में व एमडीएम प्रभारी समसुद्दीन आजाद के नेतृत्व में एक शिविर आयोजित कर मध्याह्न भोजन योजना का खाता खोला गया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के संबधित सभी प्राथमिक, मध्य व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के हेडमास्टर व सचिव उपस्थित होकर अपने अपने विद्यालय का मध्यान भोजन योजना के तहत खाता खुलवाया.
एचडीएफसी बैंक के ब्रांच सेल्स ऑफिसर नवल किशोर पांडे व बीएसओ राजकुमार राम द्वारा विद्यालय के संबधित कागजात लेकर खाते खोले गए. मौके पर एकाउटेंट नीरज कुमार, बीआरपी उमेश सिंह सहित हेडमास्टरों में अली अख्तर खान क्यामुद्दीन अंसारी, गुलेमान हुसैन, प्रह्लाद राम, धनंजय पाठक, रतन प्रसाद, प्रिंस अजय सहित सभी एचएम व उनके विद्यालय सचिव उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…