परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा के जिला प्रवक्ता अखिलेश कुमार उर्फ अविनाश यादव ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान रघुनाथपुर बाजार में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ राजपुर मोड़ से मुरारपट्टी पेट्रोल पंप के पास तक आरसीसी नाला बनवाने और रघुनाथपुर बाजार के मुख्य सड़क से सब्जी मंडी होते हुए, बनकट दलित बस्ती तक सड़क का निर्माण की मांग पत्र सौंपा.
जिला प्रवक्ता श्री यादव ने स्वयं ही इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मंत्री को मांग पत्र सौपने पंर सकारात्मक आश्वासन मिला है. उन्होंने बताया कि नाला बन जाने से बाजार से जल जमाव की समस्या से बहुत हद तक निजात मिल जाएगा. जबकि सड़क बन जाने से रघुनाथपुर बाजार के मुख्य सड़क से सब्जी मंडी होकर यादव बस्ती होते हुए, बनकट दलित बस्ती के लोगो को विशेषकर फायदा पहुचेगा वही रघुनाथपुर से नवादा हरपुर की दूरी भी कम हो जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…