हसनपुरा: घर में घुसे चोर अलाउद्दीन अंसारी को लोगों ने पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के कोड़र गांव में बीते सोमवार की रात चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर बेरहमी से पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया. चोर सिसवन थाने के कचनार निवासी अहमद अंसारी का पुत्र अलाउद्दीन अंसारी है. घटना रात्रि 11 बजे के बाद की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि कोडर निवासी व राम विनोद सिंह के घर बीती रात तीन की संख्या में चोर चोरी की नियत से चोर घुसे थे. जहां भनक मिलते ही हो-हल्ला होने पर स्थानीय लोग इक्कठा हो गए.

तभी मौके से ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया. जबकि दो अन्य चोर बाइक से फरार हो गए. वहीं पकड़े गए चोर को लोगों ने बेरहमी से पीटाई करने के बाद पुलिस को बुला कर सौंप दिया. सूचना के पश्चात प्रशिक्षु दरोगा पिंकी कुमारी चोर को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर पुलिस के संरक्षण में सीवान सदर में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामलें की जांच कर रही है. इस मामले थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026