Categories: पटना

कोईलवर-भोजपुर-बक्सर फोर लेन एवं बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा….पटना-गया-डोभी फोर लेन अगले वर्ष मार्च तक पूर्ण होगी

पटना: राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बताया कि पटना-गया-डोभी फोर लेन 31 मार्च, 2023 तक, आरा-मोहनिया फोर लेन 16 जुलाई, 2023 तक, कोईलवर-भोजपुर-बक्सर फोर लेन एवं बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा।

श्री गडकरी ने बताया कि पटना-गया-डोभी फोर लेन 1610.46 करोड़ की लागत से बन रहा है जिसकी भौतिक प्रगति 27 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 22 प्रतिशत है।

1390 करोड़ की लागत से बन रहे आरा – मोहनिया फोर लेन की भौतिक प्रगति 40 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 35 प्रतिशत है। कोईलवर-भोजपुर फोर लेन (825.17 करोड़) का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा भोजपुर-बक्सर फोर लेन का कार्य 72 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।

बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन (837.09 करोड़) का कार्य अभी केवल 40 प्रतिशत पूरा हो पाया है परंतु इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024