हसनपुरा: रजनपुरा में बदहाल नलकूप को ले दूसरे दिन धरना पर बैठे लोग

परवेज़ अख्तर/सिवा:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा में बुधवार को स्थानीय ग्रामीण शारदा रमण द्विवेदी के नेतृव में दर्जनों ग्रामीणों ने रजनपुरा के बदहाल नलकूप व लिफ्ट एरिगेशन को ले दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे रहे. शारदा रमण द्विवेदी ने कहा कि हमारे रजनपुरा गांव में तीन लिफ्ट एरिगेशन बोरिंग बाण गंगा नदी में लगा है. जो हाल के दिनों में बेकार पड़ा है. दो तीन साल पहले सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर इसकी मरमती की गयी है.  बावजूद किसान सिंचाई की सुविधा से वंचित है. महंगे दामों पर डिजल संचालित पंप सेट से किसान अपने अपने खेतों की सिचाई करने को विवश है.

जब तक रजनपुरा का तीनों नलकूप चालू नहीं होगा तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा. 12 फरवरी को आमरण अनशन, फिर 13 फरवरी को सिसवन सीवान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. समाजसेवी चंद्र शेखर सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं होती है तो आंदोलन और तेज होगा. कार्यक्रम के अंतर्गत अगर किसी तरह की घटना घटती है तो सारी जबावदेही प्रशासन की होगी. धरना में अरविंद कुमार दूबे, बच्चाबाबु यादव, विश्वनाथ यादव, रामप्रवेश ठाकुर, गौतम साह, शंकर प्रसाद, मनीष शर्मा, फैजान खान, राजकुमार पासवान, अख्तर अली, नसीम मियां, जगु बैठा, सुरेश यादव, अक्षांस कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026