गोपालगंज: मीरगंज मुख्य पथ एनएच 531पर वृंदावन पेट्रोल पंप के पास मैंजिक गाड़ी व बाइक की जोड़दार टक्कर में दो युवक गभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है की थावे थाने के चनावे गांव निवासी जीउत मांझी,व पीयूष कुमार मांझी अपने बाइक पर सवार होकर थावे जा रहे थे।तो उसी दौरान मीरगंज के तरफ से माल ढोने वाली मैजिक टाटा गाड़ी आ रही थी।जो उच्चका गांव थाने के गोपालगंज मीरगंज एनएच 531पर वृंदावन पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए मैंजिक गाड़ी का चालक अपना गाड़ी घुमाया।तो उसी समय बाइक व मैंजिक गाड़ी में जोड़दार टक्कर हो गई।
जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थावे थाने को दी।थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाने के एसआई सुनील कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए।जहां स्थिति चिंता जनक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मैंजिक चालक राजकुमार मांझा थाने के छावहीँ गांव का बताया जा रहा। जो गाड़ी छोडकर फरार हो गया।वही थावे पुलिस ने घटना स्थल से मैंजिक गाड़ी व बाइक को जब्त कर थाना पर लाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…