परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में मंगलवार की रात चोरों द्वारा धर्मेंद्र सिंह के बंद मकान से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गयी। बुधवार की सुबह लोगों ने घर अगल-बगल टूटे हुए बक्सा व अन्य सामान को फेंका हुआ पाया। वहीं जब धर्मेंद्र सिंह के घर का ताला भी टूटा हुआ देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि गृहस्वामी सपरिवार सूरत में रहता है।
जबकि धर्मेंद्र सिंह के अन्य भाई गांव में रहते हैं। वहीं इस चोरी की जानकारी पाकर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि कितनी चोरी हुई है इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। वहीं गृहस्वामी को दूरभाष से सूचना दी गयी है। उनके घर आने के बाद पता चलेगा कि कितने सामान की चोरी की गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…