सिवान: मोबाइल छीन भाग रहे दो बदमाश पकड़ाए

  • कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का मोबाइल फोन छीन भाग रहे थे
  • सुबह-सुबह शहर के वीएम हाई स्कूल के सामने की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के वीएम हाई स्कूल के समीप से बेखौफ बदमाशों ने एक छात्र का मोबाइल फोन छीन लिया। छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए अपने घर से निकला था। हालांकि छात्र की तत्परता व स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए दोनों बदमाशों में थाना क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी अंकित कुमार व विकास कुमार हैं। चकिया निवासी पीड़ित छात्र गुलाम सरवर ने इस मामले में दोनों ही बदमाशों के खिलाफ मोबाइल छीनकर भागने को लेकर शिकायत दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि बुधवार की सुबह 08:30 बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था।

इस क्रम में वीएम हाई स्कूल के पास पहुंचा तभी, उसका पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंच गए। दोनों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियों के साथ ही मारपीट भी की। मोबाइल लेकर भागते समय पीड़ित छात्र ने बदमाशों को पकड़ने को लेकर उनकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी और स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही बदमाशों को लेकर थाने आयी। साथ ही इस कांड में प्रयुक्त उनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026