परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के गायघाट में सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लगने से चार घरों में आग लग गई। इसमें 50 हजार नकद, अनाज, कपड़ा, साइकिल समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में एक मवेशी भी झुलस गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी रह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों में जंगबहादुर यादव, कृष्णा यादव, श्यामबहादुर यादव, फिरंगी यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य दोपहर भोजन करने के बाद आराम कर रहे थे तभी शार्ट सर्किट से जंगबहादुर के घर में आग लग गई अभी लोग कुछ समझ पाते आग कृष्णा यादव, श्यामबहादुर यादव एवं फिरंगी यादव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।
ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में एक गाय, तीन साइकिल, 60 क्विंटल अनाज सहित नकद 50 हजार रुपये, वस्त्र समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि इस अगलगी में जंगबहादुर यादव के अनाज 22 क्विंटल गेहूं, 12 हजार नकदी रुपये, कृष्णा यादव के 18 क्विंटल गेहूं, दो साइकिल, वस्त्र, 20 हजार नकद, श्यामबहादुर यादव की एक गाय, आठ क्विंटल गेहूं एवं 10 हजार रुपये नकद एवं फिरंगी यादव की एक साइकिल, 15 क्विंटल गेहूं, चावल, सात हजार रुपये नकद जल कर राख हो गए हैं। वहीं इसकी जानकारी पीड़ितों द्वारा सीओ को दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…